पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया, शव कार की डिग्गी में मिला
भोपाल में 8 दिसंबर 2021 को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। आज भी इस केस की बातें होती हैं तो लोगों की रूह कांप जाती है। कटारा हिल्स इलाके की एक सोसाइटी में रहने वाली सुधा (परिवर्तित नाम) का उसी सोसाइटी में रहने वाले अजीत (परिवर्तित नाम) से अवैध संबंध था। दोनों के फ्लैट आमने-सामने थे और परिवारों की भी दोस्ती हो चुकी थी। मर्डर से एक दिन पहले सुधा के पति विराट (परिवर्तित नाम) ने दोनों को संदिग्ध हालात में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। अजीत अपने घर से नींद की गोलियां लेकर आया था, क्योंकि उसके पिता को नींद न आने की बीमारी थी। सुधा ने कोरोना का डर बताकर विराट को काढ़ा दिया और उसमें 10 नींद की गोलियां मिला दी थीं।

