निजी कंपनी से उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूलने पर सवाल
एक दिन में तीन आदेश
भोपाल नगर निगम में जलकर वसूली का मामला नया नहीं है, लेकिन इस बार इसका स्वरूप अलग है। निगम के जलकार्य विभाग में करीब 1200 कर्मचारी पहले से कार्यरत बताए गए हैं, फिर भी जलापूर्ति, रखरखाव और जलकर वसूली जैसे काम निजी एजेंसी को सौंपने का फैसला किया गया है। इसी विरोधाभास ने इस मामले को चर्चा में ला दिया है। जलकर नगर निगम का कर है और इसकी वसूली की जिम्मेदारी भी निगम की ही मानी जाती है। कानूनी ढांचे को समझना भी जरूरी है। मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 132 में नगर निगम को जलकर लगाने का अधिकार दिया गया है, जिसमें जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े भवनों और जमीनों पर जलकर का प्रावधान है। वहीं धारा 133 में कर और शुल्क लगाने तथा उनकी दर तय करने के लिए निगम के संकल्प की प्रक्रिया बताई गई है।
