शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिक निवेश का लाभ स्थानीय युवाओं को दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। सिंहस्थ मेला कार्यालय में संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि आईटीआई, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीक और मशीनरी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगपतियों ने बताया कि उत्पादन प्रक्रियाओं में तेजी से बदलाव आ रहा है। इसके लिए आधुनिक मशीनों के संचालन में दक्ष युवाओं की आवश्यकता है। उद्योगपतियों ने तकनीकी संस्थानों को प्रशिक्षण के लिए आधुनिक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध कराने पर सहमति जताई।
समाचार
उज्जैन के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

उज्जैन के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
