दमोह की होनहार छात्रा श्रेयांशी सिंह दहिया ने हिंदी ओलंपियाड में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया
दमोह की होनहार छात्रा श्रेयांशी सिंह दहिया ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दमोह पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा श्रेयांशी ने महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस उपलब्धि पर संस्था ने उन्हें प्रमाण पत्र और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। श्रेयांशी की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।
