रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। बैठक का आयोजन होटल राजमहल/राज विलास में किया गया है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-मंथन किया जाएगा। यह बैठक भाजपा के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सांसद तरुण चुघ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हैं। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। इस बैठक में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए हैं। वे अन्य नेताओं के साथ दो दिन ओरछा में रहेंगे। बैठक के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों और राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।
समाचार
ओरछा में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक शुरू
30 अगस्त 2026 को 11:26 pm बजे

ओरछा में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक शुरू
