वियतनाम की राजधानी हनोई में 13 से 16 नवंबर तक एक अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित हो रहा है। इस ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में 40 से अधिक देशों के शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की समृद्ध पारंपरिक हस्तशिल्प कला बाग प्रिंट इस महोत्सव में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। विदेशी मेहमानों को पारंपरिक तकनीक और प्राकृतिक रंगों ने आकर्षित किया है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री एवं डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री अपनी प्रदर्शनी लगा रहे हैं। वे बाग प्रिंट के इतिहास और तकनीक की जानकारी दे रहे हैं। शुद्ध लोहे की भस्म, वनस्पतियों एवं जड़ी-बूटियों से बने प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। सागवान की लकड़ी के पारंपरिक ठप्पों से निर्मित कलाकृतियां विदेशी कला प्रेमियों को लुभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों की पसंद के अनुरूप मलबरी सिल्क, टसर सिल्क एवं कॉटन के दुपट्टे, स्कार्फ, स्टोल और होम फर्निशिंग उत्पाद तैयार किए गए हैं।
समाचार
वियतनाम महोत्सव में बाग प्रिंट की धूम
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
