पात्र विद्यार्थियों को सीधे मिलेंगे लैपटॉप के पैसे
पहले सहायता मेधावी विद्यार्थियों को 85 प्रतिशत अंक पर ही मिलती थी, लेकिन अब पात्रता की सीमा घटाकर 75 प्रतिशत कर दी गई है। इस तरह प्रदेश सरकार ने डिजिटल शिक्षा के लिए लैपटॉप की आर्थिक सहायता देने की योजना को और अधिक प्रभावी बनाया है।
लैपटॉप के लिए मदद जारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना में बदलाव किया है। पहले 12वीं में 85 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था, लेकिन अब पात्र विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई गई है। इस योजना के तहत 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 80,180 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता मिलेगी।
