केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करते हुए, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। बालाघाट जिले से नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास और समृद्धि का नया दौर शुरू हो रहा है। इस उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), भोपाल द्वारा जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से गुरुवार, 12 नवंबर को बालाघाट में एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस उप महानिरीक्षक विनित जैन ने बताया कि मार्च 2026 तक बालाघाट जिले से नक्सलवाद के खात्मे के लिए 1239 अभियान पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए हैं। 14 जून 2025 को पचामा-दादर की पहाड़ियों पर हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलियों को मार गिराया गया था। 11 दिसंबर 2025 को 02 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ ही बालाघाट जिले से नक्सलवाद का खात्मा हो गया है। 35 वर्षों के इस नक्सल आतंक के दौरान 57 आम नागरिकों की हत्या हुई है, जिनमें 40 आदिवासी समुदाय से थे। नक्सलवाद से जिले के 483 गांव प्रभावित रहे हैं, जिनमें 163 गांव अति प्रभावित की श्रेणी में रखे गए थे और 320 सामान्य रूप से प्रभावित ग्राम थे। इससे नक्सल प्रभावित रहे 250 गांवों में सड़क संपर्क अच्छा हो गया है। क्षेत्र में संचार सुविधाओं के विस्तार के लिए 90 टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए 858 जन चौपाल का आयोजन किया गया है और आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार करने के लिए 46 एकल सुविधा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। विद्यांजली योजना के अंतर्गत नक्सल क्षेत्र के 250 स्कूलों में सुधार कार्य किया गया है।
समाचार
बालाघाट में विकास की राह
12 नवंबर 2026 को 10:26 pm बजे
