करवा चौथ मनाने जम्मू-कश्मीर से ग्वालियर आए एसएसबी जवान ज्ञान सिंह ने अपनी पत्नी रिंकी जाटव की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के पास बेडरूम में सोता रहा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह पत्नी का शव गाड़ी में रखकर अपने पुश्तैनी गांव भिंड के छौंदा ले गया। वहां उसने ससुराल वालों को फोन करके पत्नी की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही, लेकिन शरीर पर चोट के निशान देखकर मायके पक्ष को शक हुआ। परिजनों के सवाल करने पर आरोपी ने अपनी सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बावजूद 12 साल की बेटी प्रियांशी ने चुपके से अपने मामा को पिता की करतूत बता दी। बेटी के बयान के बाद हत्या का मामला उजागर हो गया। फिलहाल आरोपी गांव से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, ज्ञान सिंह 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाने छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। वह मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी गांव में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।
समाचार
एसएसबी जवान ने गला घोंटकर पत्नी को मारा, बेटी ने खोला राज
3 नवंबर 2026 को 9:57 pm बजे

एसएसबी जवान ने गला घोंटकर पत्नी को मारा, बेटी ने खोला राज
