ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात ग्रामीणों ने पशुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ करते हुए पिकअप में सवार दो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सौरभ सिंह ठाकुर, एक स्थानीय ग्रामीण, ने बताया कि उन्हें तेजगढ़ से दमोह की ओर मवेशी ले जाने की सूचना मिली थी।

