उज्जैन शहर के मध्य स्थित बागड़िया टावर में आग लगने की घटना के दौरान फंसे लोगों के लिए देवदूत बने युवाओं को कांग्रेस ने सम्मानित किया। इन नौजवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस और सूझबूझ से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। बचाव अभियान में पार्षद प्रतिनिधि मोहित जायसवाल ने युवाओं की टीम को एकत्रित कर सराहनीय भूमिका निभाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के दौर में लोग अक्सर हादसों के वक्त तमाशबीन बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन नौजवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है और इनका सेवा भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
समाचार
बागड़िया टावर आग: जान जोखिम में डालकर बचाने वाले युवाओं को मिला सम्मान
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

बागड़िया टावर आग: जान जोखिम में डालकर बचाने वाले युवाओं को मिला सम्मान
