युवा कांग्रेस ने नगर निगम और प्रशासन पर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि सड़कें खुदी पड़ी हैं और गड्ढों व अव्यवस्थित यातायात से नागरिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केवल अवार्ड मिलने से कोई शहर नंबर-1 नहीं बनता। असल नंबर-1 शहर वह है, जहां नागरिकों को साफ सड़कें और मूलभूत सुविधाएं मिलें। बाबा महाकाल की नगरी में रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यादव ने प्रशासन से खुदी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा में पूरा करने की मांग की।
समाचार
श्रद्धालुओं की नगरी उज्जैन की सड़कों पर गड्ढे, नागरिक परेशान
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
