विदिशा नगरपालिका के सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर का प्रमोशन उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को सफाई कर्मचारी संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया। संघ के पदाधिकारियों और मेटों ने ठाकुर को मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी ने कामकाज को लेकर नाराजगी जताने पर भी ठाकुर की शालीनता की सराहना की। संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि सीएमओ ने शारीरिक क्षमता का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने बेहतर समन्वय बनाकर काम किया।
समाचार
विदिशा सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर को प्रमोशन मिलने पर मिला सम्मान
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

विदिशा सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर को प्रमोशन मिलने पर मिला सम्मान
