शासकीय आदर्श महाविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में सागर और दमोह जिलों के महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न योग विधाओं में अपना उत्कृष्ट कौशल, शारीरिक संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सागर जिले की टीम ने पहला स्थान हासिल कर खिताब जीता। महिला वर्ग में भी सागर जिले की टीम विजेता रही, जबकि दमोह जिले की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित विजेता टीमें अब आगामी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन और संचालन में डॉ. नितिन किरपाल, योग विभाग, रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय और बृजेश कुमार राठौर, योग विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर ने प्रतिनिधि के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन के लिए गठित निर्णायक मंडल में विभागाध्यक्ष डॉ. रामाकांत त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल कुमार साहू (एकलव्य विश्वविद्यालय), क्रीड़ा अधिकारी तेंदूखेड़ा मेघ वर्मा, आर्मी स्कूल के खेल प्रशिक्षक डॉ. रविकांत खरे (सागर) और योग विशेषज्ञ ज्योति पटेल (पथरिया) शामिल थे।
समाचार
शासकीय महाविद्यालय में योग प्रतियोगिता, सागर की टीम विजेता
4 नवंबर 2026 को 11:05 pm बजे
शासकीय महाविद्यालय में योग प्रतियोगिता, सागर की टीम विजेता
