केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के भोपाल में नामांकन दाखिल करने पहुंचने से पहले पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते कई नेताओं को घरों से उठाकर थाने ले जाया गया, जबकि कुछ को हाउस अरेस्ट और नजरबंद किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और जिला अध्यक्ष अंकित दुबे को पुलिस हबीबगंज थाने ले गई। वहीं, मोहित सक्सेना को अयोध्या नगर थाने में बैठाया गया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके भोपाल स्थित कार्यालय में पुलिस बल तैनात कर नजरबंद कर दिया गया। उन्हें और उनके साथियों को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई।
समाचार
मंत्री के नामांकन से पहले पुलिस की कार्रवाई, कई नेता नजरबंद
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे

मंत्री के नामांकन से पहले पुलिस की कार्रवाई, कई नेता नजरबंद
