मध्य प्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, 7वीं वाहिनी के पुलिस बैंड और 7 पुलिस बाइक राइडर्स ने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में मध्य प्रदेश के इन दलों ने अनुशासन, समन्वय और उत्कृष्ट तैयारी का परिचय दिया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने के लिए हॉक फोर्स और पुलिस बैंड कंटिंजेंट ने लगभग 40 दिनों तक निरंतर अभ्यास किया। 21 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभ्यास में हॉक फोर्स के 195 अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिस बैंड के 109 अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 304 लोगों ने सहभागिता की।
समाचार
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, बैंड व राइडर्स ने बिखेरा जलवा
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, बैंड व राइडर्स ने बिखेरा जलवा
साझा करेंWhatsApp
