सीमांकन न करने पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर नाराज
भूमि सर्वे क्रमांक 632/4, 635/1/1 और 635/3/1 का सीमांकन नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची। इस गंभीर मामले पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तत्काल नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की समीक्षा के दौरान यह लापरवाही सामने आई। कलेक्टर ने इसे गंभीर चूक मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम महिदपुर ने हल्का पटवारी गोपालसिंह तोमर को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। यह मामला महिदपुर तहसील के ग्राम नागगुराड़िया से जुड़ा है। 12 नवंबर को आयोजित आरओ बैठक में कलेक्टर ने शिकायत की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान पटवारी द्वारा सीमांकन नहीं किए जाने की जानकारी मिली। तहसीलदार झारड़ा के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए एसडीएम महिदपुर ने पटवारी गोपालसिंह तोमर के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

