महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर बनाने से रास्ता बंद होने का मामला अब सांसद तक पहुंच गया है। गुरुवार को उज्जैन की करीब 25 कॉलोनियों के 150 से अधिक रहवासी अपनी परेशानी लेकर सांसद अनिल फिरोजिया के पास पहुंचे। रहवासियों ने आवागमन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने या वैकल्पिक रास्ता देने की मांग की। कलेक्टर और निगम कमिश्नर के दौरे के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। सांसद फिरोजिया ने एमपीआरडीसी अधिकारियों से चर्चा की है और अधिकारियों को 10 दिन में प्लान बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्थायी समाधान का भी आश्वासन दिया है।
समाचार
चौराहे पर डिवाइडर से परेशानी: सांसद ने दी राहत की उम्मीद
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

चौराहे पर डिवाइडर से परेशानी: सांसद ने दी राहत की उम्मीद
