13 मौतों वाले बरगी क्रूज हादसे की रिपोर्ट के लिए 2 महीने और मिले
जबलपुर के बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को 6 माह से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए बनाई गई न्यायिक जांच अब भी अधूरी है। राज्य सरकार ने 10 मई को रिटायर्ड हाईकोर्ट जज जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया था। आयोग को 3 माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपनी थी। जांच की मियाद 10 अगस्त को खत्म हो चुकी थी। 6 माह बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब राज्य सरकार ने आयोग का कार्यकाल 2 महीने और बढ़ा दिया है। जांच रिपोर्ट सबमिट करने की नई समय सीमा 9 जनवरी 2027 तय की गई है। जस्टिस संजय द्विवेदी घटना स्थल के अलावा बरगी डैम के कुछ और स्पॉट का निरीक्षण करना चाहते थे। मानसून के कारण यह संभव नहीं हो सका, इसलिए जांच को आगे बढ़ाया गया है।

