दीपावली की रात मां-बेटे पर हमले के मामले में छह फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
भोपाल के इब्राहिमगंज में दीपावली की रात हुए विवाद में अनिकेत खटीक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें शहर और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में दो मुख्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, दीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और चाकूबाजी हुई थी।
