राजेश्वर सेन का स्वागत
दमोह नगर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेश्वर सेन का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन रीतेश सोनी ने किया, जबकि अभिषेक राय ने आभार प्रकट किया। बैठक में जिला प्रभारी राजेश्वर सेन, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, छतरपुर जिला प्रभारी मनीष सोनी, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल, और जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राजेश्वर सेन ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के सभी समूहों को संगठन में विशेष महत्व देते हुए विभिन्न दायित्व प्रदान किए हैं। संजय सेन ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसकी मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। सभी कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

