सीधी के कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में स्पोर्ट्स टीचर उमेश पाठक ने 6 अश्लील वीडियो भेजे। उन्होंने मैसेज लिखा- इस वीडियो को खोलकर देखें, भ्रष्ट नेता पकड़े गए। इसके बाद टीचर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। यह घटना 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे की है। छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सोनी से शिकायत की, लेकिन करीब 4 घंटे तक वीडियो ग्रुप से हटाए नहीं गए। बवाल के बाद टीचर ने मोबाइल बंद कर लिया था, फिर उसने हैक होने की बात कही। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद उनकी बात गंभीरता से नहीं ली जा रही और प्राचार्य शिक्षक का बचाव कर रहे हैं। प्राचार्य ओपी नामदेव ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। उमेश पाठक ने मोबाइल हैक होने की बात कही है। प्रिंसिपल ने शिक्षक से मोबाइल हैक होने की शिकायत थाने में दर्ज कराने के लिए कहा था। शिक्षक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक ने आवेदन दिया है, लेकिन मामला साइबर सेल से जुड़ा है, जिसकी जांच साइबर एक्सपर्ट ही करेंगे। छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसे मामलों में अक्सर पैसों की मांग भी की जाती है, लेकिन इस मामले में क्या हुआ है, यह जांच का विषय है।
समाचार
कॉलेज ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने वाले टीचर का मोबाइल हैक होने का दावा
3 नवंबर 2026 को 9:57 pm बजे
