लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी में पदस्थ पटवारी जितेश मराठा को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी एक व्यक्ति के प्लॉट पर अतिक्रमण दर्ज करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन रिश्वतखोरों के विरुद्ध लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए है। शिकायत मिलते ही वह जाल बिछाकर घूसखोर सरकारी सेवकों को रंगे हाथ पकड़ रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर घूसखोर कर्मचारी पकड़ में आया है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय यह कार्रवाई की गई। ग्राम खानखेड़ी में रहने वाले तेजूदास बैरागी ने लोकायुक्त को शिकायती आवेदन दिया था। उन्होंने हल्का पटवारी जितेश मराठा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायती आवेदन में तेजूदास बैरागी ने बताया कि उनके दो प्लॉट पर अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमण दर्ज करने के बदले पटवारी 8000 रुपये प्रति प्लॉट के हिसाब से 16 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी अब 10000 रुपये लेने पर राजी हो गया था। उसने यह भी बताया कि पटवारी ने कुछ पैसे पहले ही ले लिए थे और अब शेष पैसे मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार दीक्षित ने इसका सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप सही निकले, जिसके बाद ट्रैप प्लान किया गया।
समाचार
लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा
20 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे

लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा
