विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती हुई। सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा ली गई। इसके बाद गर्भगृह के पट खोलकर पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारा। पंचामृत पूजन और कर्पूर आरती के बाद नंदी हाल में नंदी जी का पूजन हुआ। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया गया। उन्होंने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण की। सुगंधित पुष्पों से बनी माला के बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
समाचार
बाबा महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल और मुकुट से श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े भक्त
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

बाबा महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल और मुकुट से श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े भक्त
साझा करेंWhatsApp
