वैश्य महासम्मेलन ने जुगल अग्रवाल को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया
दमोह निवासी जुगल अग्रवाल को वैश्य महासम्मेलन का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह पदोन्नति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की सहमति से दी गई है। जुगल अग्रवाल संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें संगठन के प्रति लगन और कार्यशैली से प्रभावित होकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर जुगल अग्रवाल ने जिला और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सभी महिला इकाई, युवा इकाई और तहसील पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। जुगल अग्रवाल सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं, जहाँ वे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व संभाल रहे हैं।
