स्वास्थ्य विभाग ने मैदानी कार्यकर्ताओं को बच्चों में निमोनिया की पहचान, वर्गीकरण और रेफरल के बारे में जानकारी दी है। सर्दी में बच्चों में निमोनिया के मामले अधिक पाए जाते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को शीघ्र पहचान और प्रबंधन के लिए तैयार किया गया है
बदलते मौसम में बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की पहचान, उसके उपचार और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आम जनों को सलाह दी है। विभाग ने मैदानी कार्यकर्ताओं को निमोनिया के आकलन, उसके वर्गीकरण, खतरनाक लक्षणों की पहचान, समुदाय आधारित निमोनिया प्रबंधन, उपचार और रेफरल के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी के मौसम में बच्चों में निमोनिया के मामले अधिक पाए जाते हैं, इसलिए मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया है, ताकि वे अपने क्षेत्र में निमोनिया के लक्षण वाले बच्चों की शीघ्र पहचान कर सकें। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की एएनएम को भी निमोनिया के संबंध में जानकारी दी गई। निमोनिया फेफड़े का संक्रमण है, जिससे फेफड़ों में सूजन हो जाती है।
