मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले की बलराम कृषि महोत्सव को मंत्रालय से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा की धरती जनजातीय भाई-बहनों के परिश्रम और परंपराओं से समृद्ध है, जहाँ के किसानों ने श्रीअन्न और फूलों की खेती में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि यहाँ के संतरे को जीआई टैग से बड़ी पहचान मिली है और छिंदवाड़ा को प्रदेश की कॉर्न सिटी के रूप में जाना जाता है, जिसका स्वीट कॉर्न देशभर में मशहूर है। राज्य सरकार छिंदवाड़ा के मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है और उनकी उपज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नया बाजार विकसित कर रही है, ताकि छिंदवाड़ा जिले के मक्के की गुणवत्ता और स्वाद को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए किसानों को बेहतर भंडारण, प्रोसेसिंग यूनिट और मार्केट लिंकेज की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से खेती के साथ-साथ उद्यानिकी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
समाचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के किसानों को बेहतर भंडारण, प्रोसेसिंग और राष्ट्रीय बाजार की सुविधा देने का किया वादा
3 नवंबर 2026 को 9:57 pm बजे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के किसानों को बेहतर भंडारण, प्रोसेसिंग और राष्ट्रीय बाजार की सुविधा देने का किया वादा
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया


