एटीएम जैसे स्मार्ट कार्ड की सुविधा आज से भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू, यात्री कर सकेंगे उपयोग
भोपाल और इंदौर मेट्रो में आज से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की व्यवस्था लागू हो गई है। यह कार्ड एटीएम की तरह काम करता है और इसे रिचार्ज करने के बाद यात्री मेट्रो में प्रवेश और निकास कर सकेंगे। यह सुविधा उन सभी शहरों में मान्य होगी जहां यह सिस्टम लागू है, जिनमें दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख मेट्रो शहर भी शामिल हैं। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, ये कार्ड स्टेशनों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों को यात्रा में सुविधा देने और टिकट काउंटरों पर लगने वाली कतारों से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। एनसीएमसी एक आधुनिक स्मार्ट कार्ड-आधारित टिकटिंग सुविधा है। इसके लागू होने से यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री अपने एनसीएमसी कार्ड का उपयोग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के लिए कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ कम होगी और यात्रा अधिक सहज एवं समयबद्ध हो जाएगी। भोपाल मेट्रो के 6 स्टेशनों पर ये कार्ड उपलब्ध होंगे। यात्री भोपाल और इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटरों से एनसीएमसी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड जारी करने का शुल्क मात्र ₹50 है, जो नॉन-रिफंडेबल होगा। कार्ड प्राप्त करने के बाद यात्री इसमें आवश्यक राशि रिचार्ज करके मेट्रो यात्रा के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे। भोपाल मेट्रो के 6 स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों में सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स शामिल हैं। कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को सिंगल जर्नी पर पहले से मिल रही 25 प्रतिशत की छूट यथावत जारी रहेगी। यह छूट उन यात्राओं पर लागू होगी जिनका निर्धारित किराया ₹20 से अधिक है। यह सुविधा भोपाल और इंदौर मेट्रो दोनों में उपलब्ध होगी। मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) की सुविधा भी शुरू की गई है। यात्री मशीन से स्वयं क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 'बुय क्यूआर तिच्केत' विकल्प चुनकर गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर किराया प्रदर्शित होगा। यात्री यूपीआई से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे और लगभग 30 सेकंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विभिन्न टिकट श्रेणियों में छूट की व्यवस्था भी लागू की है।

