तलेन अस्पताल में अटैचमेंट पर आए कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गई हैं। इससे मरीजों को इलाज के बजाय रेफरल मिल रहा है। करीब 50 हजार से अधिक आबादी और 50 गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित है। अटैचमेंट पर आई एकमात्र नर्सिंग ऑफिसर निशा राठौर के रिलीव होने के बाद प्रसव व्यवस्था बंद हो गई है। खून और पेशाब की जांच भी बंद है। मरीजों को निजी लैब में जांच करानी पड़ रही है। तलेन अस्पताल से करीब 50 गांव सीधे जुड़े हैं। इकलेरा सेंटर के 13 गांवों और सारंगपुर ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों की महिलाएं भी जांच और डिलीवरी के लिए यहां पहुंचती हैं। इसके बावजूद अस्पताल की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था महज एक डॉक्टर के भरोसे चल रही है।
समाचार
तलेन अस्पताल में सेवाएं बंद
12 नवंबर 2026 को 10:26 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
