सर्वसम्मति से नवरात्र घट स्थापना 11 अक्टूबर से, दशहरा 20 अक्टूबर को मनाने का निर्णय
दमोह में सकल हिंदू समाज और राम जी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नीलकमल गार्डन में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर्वों को हर्षोल्लास और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन युवा सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने किया। बैठक की शुरुआत में, सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने बैठक के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने रचनात्मक सुझाव रखे। रामदल 18 अक्टूबर रविवार को निकलेगा, और रावण दहन का कार्यक्रम 19 अक्टूबर सोमवार को संपन्न होगा।

