समाचार
Opening page
Preparing your workspace...
समाचार
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कंकन टोला के पास गुरुवार शाम ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। उसके साथ पांच भैंसें भी मिलीं। ग्रामीणों को शक था कि भैंसें चोरी कर ले जाई जा रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर देवरी थाने ले गई। मामला रहली थाना क्षेत्र का होने के कारण देवरी पुलिस ने रहली पुलिस को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया देख रही है। देवरी क्षेत्र के सिंगपुर गंजन, सुना और बीजागौर सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से पशु चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसी को देखते हुए ग्रामीण सतर्क थे। गुरुवार शाम उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल के रास्ते पांच भैंसें लेकर जा रहे हैं। ग्रामीण कंकन टोला के पास पहुंचे और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया। भागने वाले साथी की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम हल्ले आदिवासी बताया। उसने अपना निवास डोंगर सलैया बताया। युवक ने कहा कि वह अपने मामा के घर आया था। उसने मौके से भागे दूसरे व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया है। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़ी गई भैंसें मानेगांव की हैं। देवरी थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पांच भैंसें बरामद की गई हैं। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामला रहली थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया