एमपीआईडीसी में ईज ऑफ डूइंग सचिवालय बनाया जाएगा। इसका मकसद निवेशकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर से राहत देना है। सरकार का जोर अब सिर्फ बड़े निवेश प्रस्तावों और एमओयू पर नहीं, बल्कि प्रशासनिक अड़चनें दूर करने पर भी है। निवेशकों को विभागों की मंजूरी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि आवेदन और मंजूरियां एक ही व्यवस्था के तहत होंगी। अंतरविभागीय समन्वय और शिकायतों का निराकरण भी इसी सचिवालय के जरिए होगा। दिसंबर में होने वाले प्रशासनिक पुनर्गठन के दौरान सचिवालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसमें एक प्रमुख अधिकारी की नियुक्ति होगी। सचिवालय केवल पत्राचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीकी, प्रशासनिक और परिचालन स्तर पर काम करेगा। यह राज्य नोडल एजेंसी को सहायता देगा और सिंगल विंडो सिस्टम चलाने में भूमिका निभाएगा।
समाचार
निवेशकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
24 नवंबर 2026 को 11:18 pm बजे
