हीरापुरा गांव में शनिवार शाम खेत से लौट रहे पिता-पुत्र की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तालाब की पाल के पास हुआ। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय कमल और उनके 20 वर्षीय बेटे संदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र खेत की जुताई के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तालाब की पाल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब 4 बजे हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोड़ा भेज दिया है।
समाचार
खेत से लौटते पिता-पुत्र की मौत
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
