मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ऊर्जा सचिव ने रोंसरा सबस्टेशन का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने नरसिंहपुर जिले में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 220 केवी सब स्टेशन रोंसरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 220/132/33 केवी अति उच्च दाब सबस्टेशन रोंसरा की व्यवस्थाओं और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने सब स्टेशन पहुंच मार्ग के सुधार के लिए निर्देश दिए और कहा कि बाईपास निर्माण के कारण उत्पन्न समस्याओं से बड़े उपकरणों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ओपीजीडब्ल्यू नेटवर्क की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सतत प्रयास करने का भी निर्देश दिया।
