उज्जैन के तलाई की पाल क्षेत्र के एक आदतन अपराधी विजय उर्फ टोकन को पंवासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मोहल्ले में रहने के एवज में हर महीने 500 रुपए हफ्ता मांगता था। विरोध करने पर वह परिवार के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह उठक-बैठक लगाता नजर आया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी और अवैध वसूली सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
समाचार
मोहल्ले में रहने के लिए पैसे मांगने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस
13 नवंबर 2026 को 11:09 pm बजे

मोहल्ले में रहने के लिए पैसे मांगने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस
साझा करेंWhatsApp
