भोपाल में नौकरी दिलाने के बहाने एक 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गौतम तिवारी एक होटल ब्रोकर है। उसने महिला को काम की बात करने के बहाने परवलिया इलाके के एक होटल में बुलाया था। आरोप है कि वहीं पर उसने महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे बदनाम करने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे बुरी तरह बदनाम कर देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी गौतम तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत दो दिन पहले की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय महिला तलैया इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह अपने पति से अलग हो चुकी है। महिला अपना गुजारा करने के लिए घरों में साफ-सफाई का काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान करोंद निवासी गौतम तिवारी से हुई। आरोपी होटलों में कमरे बुक कराने के लिए ब्रोकर का काम करता है। आरोपी ने महिला को किसी अच्छे होटल में हाउसकीपिंग की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद वह उसे परवलिया इलाके के एक होटल में ले गया। वहां नौकरी को लेकर बातचीत हुई। हालांकि, महिला को काम नहीं मिला। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकाया कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे बदनाम कर देगा। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
समाचार
भोपाल: नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
