दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नीमन तिराहे पर क्रॉसिंग के दौरान दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पीछे से आ रहा तीसरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक डंपर छतरपुर से दमोह की ओर गिट्टी लेकर आ रहा था। दूसरा ट्रक दमोह से छतरपुर की ओर जा रहा था। नीमन तिराहे पर क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गए। इसी दौरान दमोह से छतरपुर की ओर जा रहा एक अन्य डंपर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों के अगले हिस्से को अलग कर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
समाचार
दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर और डंपर पलटने से जाम
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर और डंपर पलटने से जाम
साझा करेंWhatsApp
