सुबह 4 बजे से स्नान शुरू हुआ और दोपहर तक 50 हजार श्रद्धालु संगम पहुंच गए। प्रशासन ने बैरिकेडिंग की है, वहीं 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी और यातायात स्टाफ तैनात किए गए हैं
बांद्राभान मेले के 200 साल पूरे होने पर इस बार चार की जगह पांच दिन का आयोजन किया गया है
नर्मदापुरम् के बांद्राभान में कार्तिक पूर्णिमा पर मां नर्मदा और तवा नदी के संगम पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां 22 नवंबर से मेला लगा हुआ है। संगम स्थल को ऋषियों की तपोभूमि भी माना जाता है। इसी वजह से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस बार तवा नदी में पानी कम होने से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने में आसानी हो रही है। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग की है। बांद्राभान मेले के 200 साल पूरे होने पर इस बार चार की जगह पांच दिन का आयोजन किया गया है। सुबह 4 बजे से शुरू हुए स्नान के बाद दोपहर तक 50 हजार श्रद्धालु संगम पर पहुंच गए। मेले के दूसरे दिन सोमवार शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक 20 हजार से ज्यादा लोग बांद्राभान पहुंच गए थे। श्रद्धालु संगम में स्नान और पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा को दाल-बाटी और चूरमा का भोग लगा रहे हैं। कलेक्टर आशीष वशिष्ट के मुताबिक, पूर्णिमा से एक दिन पहले शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। सुबह 4 बजे से स्नान शुरू हो गए थे। सुबह 7 बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। दोपहर तक यह संख्या बढ़कर 50 हजार पहुंच गई। सुबह 6 बजे से कलेक्टर आशीष वशिष्ट, एसपी दीपककुमार शुक्ला, एएसपी अभिषेक राजन, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और डीएसपी संतोष मिश्रा सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मेला स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। जाम से बचने के लिए 20 जगह पार्किंग मेले में वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए बनाई गई है। अलग-अलग जगहों पर 20 पार्किंग बनाई गई हैं। इसके साथ एक बैरियर भी बनाया गया है। बांद्राभान के अलावा सेठानी घाट और गोंदरी घाट सहित नर्मदा के दूसरे घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। सेठानी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती होगी और देव दिवाली मनाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु नदी में दीपदान करेंगे। डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि मेले में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी और यातायात स्टाफ तैनात किया गया है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। रेतीले क्षेत्र में भी लोगों के आने-जाने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए नदी में करीब 10 से 12 फीट की दूरी पर बांस और बल्लियां लगाई गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कुशल तैराक और गोताखोर तैनात किए गए हैं। पुलिस और होमगार्ड की टीमें मोटर बोट से नदी में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट, वायरलेस सेट, वॉकी-टॉकी, सर्च लाइट और वॉच टावर की व्यवस्था भी की गई है। संगम और बांद्राभान में पुलिस और होमगार्ड के कैंप लगाए गए हैं। संगम का महत्व पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा है। नर्मदा पुराण में उल्लेख है कि देवर्षि नारद का मुख वानर जैसा हो गया था। मान्यता है कि उन्होंने इसी संगम पर तपस्या की थी। तपस्या के बाद उन्हें वानर मुख से मुक्ति मिली थी। एक अन्य पौराणिक कथा राजा सत्यसेन की पत्नी श्रृंगारबल्लरी से जुड़ी है। कथा के अनुसार श्रृंगारबल्लरी का चेहरा भी वानर जैसा था। बताया जाता है कि राजा एक बार शिकार के लिए इस क्षेत्र में आए थे। रानी को अपने पूर्व जन्म की बातें याद थीं। उन्होंने सैनिकों से संगम के पास बांस की झाड़ियों में रखी टोकरी से अपनी खोपड़ी लाने को कहा। इसके बाद रानी ने उस खोपड़ी को नर्मदा-तवा संगम के जल में विसर्जित किया। मान्यता है कि ऐसा करते ही उन्हें अपना पुराना चेहरा वापस मिल गया। इसी तरह की कई पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के कारण बांद्राभान को धार्मिक महत्व वाला स्थान माना जाता है। श्रद्धालु इसी आस्था के साथ संगम पर पहुंचते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु नदी में स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ और यातायात को नियंत्रित रखने के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं। पार्किंग और बैरिकेडिंग से वाहनों का संचालन व्यवस्थित बताया गया है। सेठानी घाट पर शाम को मां नर्मदा की महाआरती होगी। इसके बाद देव दिवाली मनाई जाएगी। श्रद्धालु नदी में दीपदान करेंगे। घाटों पर दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगाने की तैयारी है। बांद्राभान मेले में पांच दिन तक श्रद्धालुओं की आवाजाही का कार्यक्रम तय किया गया है। आयोजन के दौरान स्नान, पूजा और भोग की परंपराएं निभाई जा रही हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही है। तेज बहाव वाले हिस्सों में श्रद्धालुओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बांस और बल्लियां गहरे पानी की सीमा बताने के लिए लगाई गई हैं। कुशल तैराक और गोताखोर लगातार मौजूद हैं। मेले में आए परिवार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग से आवाजाही का रास्ता तय किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्नान के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। घाटों पर लगातार घोषणाएं कर श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। दिन ढलते ही मेला क्षेत्र में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने हर स्तर पर निगरानी बनाए रखने के इंतजाम किए हैं। श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से स्नान और पूजा कर रहे हैं।

