अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र में जून में धनपाल रजक की मौत के मामले में गिरफ्तार पांच युवकों के परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने पांचों युवकों को हत्या के मामले में गलत तरीके से आरोपी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने हत्या के मामले में मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। 14 जून को धनपाल रजक का शव नदिया के पास एक गड्ढे में मिला था। 5 नवंबर को पुलिस ने सचिन, आशीष, रंजीत, बहादुर और नीतेश को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया।
समाचार
धनपाल की मौत: पांच युवक गिरफ्तार, परिजन बोले हत्या में गलत फंसाया
12 नवंबर 2026 को 10:25 pm बजे
