जिले में आगामी जनगणना कार्य को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जनगणना के दूसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरी तरह दक्ष बनाना और जिले में जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण व त्रुटिरहित तरीके से पूरा करवाना है। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, उनकी जिम्मेदारियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य के विभिन्न चरणों, अभिलेखों के रखरखाव, निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज करने और प्राप्त जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। जिला योजना अधिकारी श्री संजय लक्केवार, जिला एसआईसी अधिकारी श्री अनिल परमार और जिले की जनगणना के लिए नियुक्त नोडल सुश्री यशस्वी व सुश्री अनामिका यादव ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। प्रशिक्षण में कार्य के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों और उनके समाधान के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
समाचार
जिले में जनगणना के दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा हुआ
6 अक्टूबर 2026 को 10:24 pm बजे

जिले में जनगणना के दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा हुआ
