प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सानिया को मिला सहयोग
सीहोर की निवासी सानिया को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से आर्थिक सहायता मिली है। इस योजना के तहत उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उनके परिवार को आर्थिक राहत मिली। सानिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान आवश्यक आर्थिक संबल प्रदान करती है। गर्भावस्था के दौरान मिली आर्थिक सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुई। इस सहयोग ने उन्हें आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद की और मातृत्व के दौरान आवश्यक देखभाल के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मिलने से गर्भवती महिलाओं में अपने स्वास्थ्य और शिशु की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। गर्भावस्था के समय खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है।

