आकोदिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की जानकारी जुटा रही है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब फरमान सिंह पिता रामसिंह और गोवर्धन पिता पूनमचंद, दोनों निवासी ग्राम सुलौचा, बाइक से सारंगपुर से अपने गांव सुलौचा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फरमान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे शाजापुर रेफर कर दिया। शनिवार को इसी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत का मंजर अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि रविवार सुबह यह एक और हादसा हो गया।
समाचार
आकोदिया मार्ग पर सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे

आकोदिया मार्ग पर सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर
