उज्जैन आरपीएफ थाने में ट्रेनों में चोरी, मारपीट और बिना टिकट के मामलों में रोजाना औसतन 10 प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। पिछले 300 दिनों में कुल 3 हजार 274 केस दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से 10 लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूला है। वहीं, उज्जैन में रूप चौदस का पर्व 7 और 8 नवंबर को मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर में रूप चौदस और दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। रविवार को तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को विशेष पूजन के तहत सुगंधित उबटन लगाएंगी। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में पुजारी फुलझडिय़ां जलाकर दिवाली का उत्सव मनाएंगे। भस्म आरती में भगवान महाकाल को पंचामृत स्नान कराने के बाद केसर, चंदन, इत्र, खस और सफेद तिल से तैयार उबटन लगाया जाएगा।
समाचार
उज्जैन आरपीएफ ने लाखों का जुर्माना वसूला
3 नवंबर 2026 को 9:57 pm बजे
