विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को लंबित न रखने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी बालागुरू के. ने जिले में विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। राजस्व अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में पूरी करें। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि की उपलब्धता और अभिलेखों की जांच के बाद आवंटन संबंधी प्रस्तावों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसका उद्देश्य यह है कि विकास और जनहित से जुड़े निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सकें और निर्धारित अवधि में पूरे किए जा सकें।
