एलर्जी की समस्या से जूझ रहीं
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत भोपाल में बिगड़ गई है। 95 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी को भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें एलर्जी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा। यह परेशानी पहले भी समय-समय पर सामने आती रही है। फिलहाल, अस्पताल में डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिक उम्र होने के कारण डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ने की खबर से परिवार चिंतित है। परिवार के सदस्य उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी लगातार लेते बताए जा रहे हैं। अक्टूबर 2024 में भी इंदिरा भादुड़ी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उस समय उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की खबर सामने आई थी। श्यामला हिल्स इलाके में स्थित अंसल अपार्टमेंट में इंदिरा भादुड़ी का निवास बताया जाता है। उनके पति तरुण कुमार भादुड़ी पत्रकार, लेखक और रंगमंच से जुड़े व्यक्ति थे।

