मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने एसआईआर पर कांग्रेस के सवालों को खारिज किया
भाजपा कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को बेनकाब कर रही है, जिसके चलते जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और प्रदेश में विकास के नए पैमाने स्थापित किए जा रहे हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की दुहाई देकर जनता को गुमराह करने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। जब जनता ने कांग्रेस को सत्ता से दूर कर दिया है, तो उसके नेता कभी चुनाव आयोग तो कभी न्यायपालिका को निशाना बनाते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहीं जाने वाले नहीं हैं। वे जनता के बीच के नेता हैं और करोड़ों देशवासियों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अराजकता को समाप्त करने भाजपा के कार्यकर्ता सहित समूचे मध्य प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र की रक्षा में पदयात्रा कर रही है। यह पदयात्रा अराजकता के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए की जा रही है। अभी बड़े शहरों में पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। आने वाले दिनों में जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। कांग्रेस की राजनीति और उसके इतिहास को जनता के सामने रखने तथा लोकतंत्र के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सहभागिता यह संदेश दे रही है कि जनता विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी है। कांग्रेस की अराजकता और झूठ की राजनीति का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि एसआईआर ( मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने वाली कांग्रेस ने आरोपों के समर्थन में आज तक कोई सबूत नहीं दिए हैं। राहुल गांधी की राजनीति ही इस पर आधारित है कि आरोप लगाओ और भाग जाओ। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष देश में अराजकता फैलाने और पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाने का प्रयास कर रहा है। आज कांग्रेस मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध कर रही है।
कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। भारत को आर्थिक रूप से कमजोर कैसे किया जाए, प्रधानमंत्री जी को बदनाम कैसे किया जाए और देश को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए, इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रक्षा की बात करने वाली कांग्रेस ने ही वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर भारतीय संविधान की आत्मा को कुचलने का काम किया था। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में बदलाव करने का पाप भी कांग्रेस ने ही किया था। कांग्रेस ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों के साथ अन्याय किया। दोनों महापुरुषों का स्पष्ट मत था कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का सम्मान किया। आज कांग्रेस और उसके गठबंधन के नेता लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्तर मुंबई से चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में मतपत्रों को नष्ट कर बाबा साहब को हराने का षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी ने ही किया था। यह लोकतंत्र के साथ अन्याय का उदाहरण है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र की दुहाई देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
भाजपा के शासनकाल में सिर्फ दो बार हुई है, जिसमें पहली बार श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में हुई, दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में हुई है। अगर एसआईआर प्रक्रिया सही नहीं होती तो कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार क्यों होती। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के समय कांग्रेस के बूथ एजेंट भी मौजूद रहते थे, लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। आज कांग्रेस मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध कर रही है।
