नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य शुभारंभ 3 सितंबर को वार्ड क्रमांक 44 में होगा। मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। लाखों बहनें इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी। पहले दिन कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 44, 78 (दोपहर) और 69 में आयोजित होगा। इस बार भी रक्षाबंधन महोत्सव के लिए बहनों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। महोत्सव के दौरान विशेष वातावरण तैयार किया जाएगा ताकि बहनों को अपने मायके का अहसास हो सके। इसके साथ ही झूले, मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे। हर वर्ष रिकॉर्ड संख्या में बहनें रक्षासूत्र बांधती हैं, और इस वर्ष भी लाखों की संख्या में महिलाओं के महोत्सव में सम्मिलित होने की संभावना जताई जा रही है। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि दिनांक 3 सितंबर को वार्ड क्रमांक 44 (प्रात: 11:00 बजे), वार्ड क्रमांक 78 (दोपहर) एवं वार्ड क्रमांक 69 में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 5 सितंबर को वार्ड क्रमांक 39 व 40 (दोपहर) एवं वार्ड क्रमांक 75 में, 6 सितंबर को वार्ड क्रमांक 76 एवं 59 में, 7 सितंबर को वार्ड क्रमांक 71 एवं 79 में, और 8 सितंबर को वार्ड क्रमांक 41 एवं 58 में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समाचार
नरेला विधानसभा में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन
30 अगस्त 2026 को 11:26 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
