मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने एक दिवसीय प्रवास पर पांढुर्णा पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत भंदारगोंदी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। मंत्री तोमर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक अमला गांव-गांव पहुंच रहा है। शिविर में ग्रामीण रमेश चौरे ने बीमारी के उपचार की समस्या बताई।
समाचार
पांढुर्णा में मंत्री तोमर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया
20 नवंबर 2026 को 11:05 pm बजे
