थाना खमरिया क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए 41 वर्षीय भारत सिंह उईके की उपचार के दौरान मौत हो गई। मार्बल सिटी अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार, भारत सिंह को उनके भाई मान सिंह ने भर्ती कराया था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
समाचार
खमरिया में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
12 नवंबर 2026 को 10:25 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
