भाई-दूज पर बहन से मिलने पहुंचा भाई, बताई ससुराल की परेशानी
विवाहिता की मौत
मृतका के भाई राजेश गिरी ने बताया कि बुधवार सुबह भाई-दूज पर वह बहन से मिलने ससुराल गया था। बातचीत के दौरान बिंदिया ने बताया कि वह दूसरी बार गर्भवती थी, लेकिन ससुराल वाले दूसरी संतान नहीं चाहते थे। भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया था। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में थी। राजेश के मुताबिक, बहन उसे अपनी परेशानी के बारे में और बताना चाहती थी, लेकिन तभी उसकी सास वहां पहुंच गई और उसे कमरे में ले गई। इसके बाद राजेश वहां से निकल गया। शाम 6 बजे बहन ने वीडियो कॉल किया था।
